Tuesday, 29 January 2013

स्वरोजगार सबसे अच्छा विकल्प

 
 माइक्रो यूनिक कंप्यूटर संस्थान अपने छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए हमेशा तत्पर रहता है। हमारी कोशिश रहती है की कैसे हमारे संस्थान के छात्रों को ज्यादा से ज्यादा लाभ प्राप्त हो। इस हेतु हम लगातार प्रशिक्षण कार्यक्रम का भी आयोजन करते हैं। वर्तमान में भी हम ऐसे ही एक कार्यक्रम के आयोजन एसटी समुदाय के छात्रों के लिए चला रहे हैं। कार्यक्रम भारत सरकार के एमएसएमइ के तहत आयोजित किये जा रहे हैं। छात्रों को डीटीपी और स्क्रीन प्रिंटिंग की ट्रेनिंग दी जा रही है। प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत 28 जनवरी 2013 को हुई। इस अवसर पर एमएसएमइ के डिप्टी डायरेक्टर ए के कर्ण, अवर प्रमंडल पदाधिकारी राम इक़बाल सिंह यादव, माइक्रो यूनिक के निदेशक राजिक राज, रोहित कश्यप, हरिनारायण, गरिमा भारती आदि उपस्थित थे। आयोजित कार्यक्रम में अतिथियों ने एक सुर में कहा की नौकरी से अच्छा है की आप कोई खुद का रोजगार करें। वक्ताओं ने कहा की हो सकता है शुरुआत में आपको दिक्कत हो लेकिन अंत में जीत आपकी ही होती है। आप नौकरी लेनेवाले नहीं बल्कि नौकरी देनेवाले बने। इस अवसर पर संस्थान के सैकड़ों छात्र उपस्थित रहे।
 
 
दीप प्रज्वल्लित कर कार्यक्रम की शुरुआत करते एमएसएमइ के डिप्टी डायरेक्टर ए के कर्ण, अवर प्रमंडल पदाधिकारी राम इक़बाल सिंह यादव, माइक्रो यूनिक के निदेशक राजिक राज, रोहित कश्यप, हरिनारायण, गरिमा भारती
 
 संबोधित करते  एमएसएमइ के डिप्टी डायरेक्टर ए के कर्ण
 इस अवसर पर छात्रों ने अतिथियों की बातों को गंभीरता से सुना
 गुफ्तगू करते  माइक्रो यूनिक के निदेशक राजिक राज और रोहित कश्यप
 छात्रों को संबोधित करते  माइक्रो यूनिक के निदेशक राजिक राज
 रोहित कश्यप ने छात्रों को स्वरोजगार और उससे जुडी कई जानकारी दी
 
 

No comments:

Post a Comment