विवेकानंद युवाओं के आदर्श हैं। माइक्रो यूनिक कंप्यूटर संस्थान का आधार स्तंभ भी युवा ही है। युवा जागे देश आगे यह सिर्फ एक पंक्ति नहीं बल्कि किसी देश के भविष्य का सूचक भी है। युवा अगर कुछ ठान ले तो उसे पूरा होने से कोई नहीं रोक सकता। नेहरु युवा केंद्र युवाओं को लेकर हमेशा से कार्यक्रम करता आया है। और हम भी नेहरु युवा केंद्र के एक अंग हैं तो स्वाभाविक है की हम भी ऐसे कार्यक्रमों में अपनी भगीदारी जरुर करें। विवेकानंद युवा सप्ताह के तहत 12 जनवरी को आयोजित कार्यक्रम में हम पहुंचे बौंसी। नेहरु युवा केंद्र की और से आयोजित कार्यक्रम में संस्थान के निदेशक राजिक राज, रोहित कश्यप, परितोष पारस ने भी अपना विचार रखा। अब जब हम बौंसी पहुँच ही गये तो मंदार महोत्सव में भागीदारी कैसे नहीं करते। हम मंदार महोत्सव में भी शरीक हुए। शुरुआत से लेकर अंत तक हम पूरी तन्मयता के साथ लगे रहे। मंदार महोत्सव की अपनी गरिमा है और यहाँ आयोजित कार्यक्रम में अपनी संलग्नता हर कोई चाहता है। शुरुआत में भी हम संलग्न रहे, मध्य में भी हमारी उपस्थिति रही और अंत में भी हम मौजूद रहे। जब बात हो ही रही है तो बता दें की यहाँ होने वाले 16 जनवरी के दोपहर के कार्यक्रमों के कलाकारों के चयन में भी हमारी भूमिका रही। चयन हमारे संस्थान में ही हुआ। बांका के सहायक समाहर्ता मिथिलेश मिश्र की आगुवाई में हमारे संस्थान के निदेशक राजिक राज, रोहित कश्यप, परितोष पारस कार्यक्रम में पुरे तन मन से लगे रहे। इस अवसर पर हमारे संस्थान को मंदार महोत्सव का प्रतीक भी प्रदान किया गया। साथ ही हमारे संस्थान के पंजवारा ब्रांच को भी उनके एकांकी प्रस्तुति के लिए पुरस्कृत किया गया।
विवेकानंद युवा सप्ताह के तहत आयोजित कार्यक्रम में दीप प्रज्वल्लित करते नेहरु युवा केंद्र बांका के जिला युवा समन्वयक अमल किशोर पासवान और एमयूसीसी के निदेशक राजिक राज
कार्यक्रम में अपना विचार रखते एमयूसीसी के निदेशक राजिक राज
कार्यक्रम में युवाओं को संबोधित करते एमयूसीसी के रोहित कश्यप
मंदार महोत्सव में उपस्थित लोगों को संबोधित करते बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री सुनील कुमार पिंटू साथ हैं बांका के सहायक समाहर्ता मिथिलेश मिश्र और एमयूसीसी के निदेशक राजिक राज
एमयूसीसी पंजवारा ब्रांच की एकांकी ने लोगों का मन मोह लिया
एमयूसीसी के निदेशक राजिक राज को सम्मानित करते सहायक समाहर्ता मिथिलेश मिश्र

No comments:
Post a Comment