हम आपको पहले भी बता चुके हैं की हमारे संस्थान का मुख्य लक्ष्य हमारे छात्रों का सर्वांगीण विकास है। छात्रों के हित के लिए हम बहुत से कार्यक्रमों का भी आयोजन करते हैं। इस बार हमने एक और परिपाटी शुरू की है। हमने विभिन्न विषय विशेषज्ञों को भी आमंत्रित करना शुरू किया है ताकि हमारे छात्र लाभान्वित हो सके। हमारी कोशिश रहती है की हमारे संस्थान से शिक्षा ग्रहण कर निकले छात्रों को जॉब भी मिले। हम इस प्रयास में लगे रहते हैं की कैसे ज्यादा से ज्यादा जॉब प्रोवाइडर कंपनियों को अपने संस्थान में बुला सकें। और आपको बता दें हम इसमें सफल भी रहते हैं। बीते माह हमारे संस्थान में जीविका परियोजना की एक टीम आई। 16 जनवरी को जीविका से जुड़े संजय जी और अमरेन्द्र जी ने हमारे संस्थान के छात्रों को नौकरी पाने के तरीके बताए साथ ही जीविका से जुड़ने का आमंत्रण भी दिया। जीविका के टीम मेम्बर हमारे संस्थान के छात्रों से बहुत प्रभावित भी हुए। जीविका परियोजना से जुड़ने की ललक हमारे छात्रों में भी साफ नजर आई। जीविका के बाद 4 फ़रवरी को हमारे संस्थान में रिलायंस लाइफ इन्शोरेंस की टीम आई। रिलायंस के ब्रांच मैनेजर विप्लव प्रकाश ने छात्रों को अपनी कंपनी से जुड़ने के तरीके बताये। साथ ही करंट जॉब के लिए उनको फॉर्म भरने को कहा। विप्लव जी ने कहा की मेहनत करने वाले लोगों के लिए काफी अच्छा फील्ड है और इस फील्ड में आकर लाखों रूपये महीने कमाया जा सकता है। आने वाले दिनों में हमारे संस्थान में और भी जॉब प्रोवाइडर कंपनी के आने की संभावना है और संस्थान के निदेशक राजिक राज और सलाहकार रोहित कश्यप इसके लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं।

जानकारी देते जीविका परियोजना से जुड़े अमरेन्द्र जी, साथ हैं एमयूसीसी के पारितोष पारस और संस्थान के सलाहकार रोहित कश्यप, इस अवसर पर उपस्थित संस्थान के छात्र- छात्रा

रिलायंस लाइफ इन्शोरेंस के ब्रांच मैनेजर विप्लव प्रकाश , साथ हैं संस्थान के निदेशक राजिक राज, इस अवसर पर उपस्थित संस्थान के स्टूडेंट।

जानकारी देते जीविका परियोजना से जुड़े अमरेन्द्र जी, साथ हैं एमयूसीसी के पारितोष पारस और संस्थान के सलाहकार रोहित कश्यप, इस अवसर पर उपस्थित संस्थान के छात्र- छात्रा
रिलायंस लाइफ इन्शोरेंस के ब्रांच मैनेजर विप्लव प्रकाश , साथ हैं संस्थान के निदेशक राजिक राज, इस अवसर पर उपस्थित संस्थान के स्टूडेंट।

No comments:
Post a Comment