नए साल का स्वागत हर कोई अपने तरीके से करता है, कोई चुपचाप रहकर तो कोई हर किसी को साथ लेकर जश्न मनाता है। माइक्रो यूनिक कंप्यूटर संस्थान हमेशा सभी को साथ लेकर चलने में विश्वास रखता है और इसकी एक बानगी दिखी 30 दिसंबर को बांका के टाउन हॉल में आयोजित वेलकम नाईट कार्यक्रम में। जिला प्रशासन और प्रेस क्लब ऑफ़ बांका की ओर से आयोजित उम्मीद 2013 कार्यक्रम में हमारे संस्थान ने संयोजक की भूमिका निभाई। कलाकारों के चयन से लेकर उनकी स्टेज पर प्रस्तुति तक में हम पुरे दमख़म से लगे रहे। हमने अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाया और बधाई भी पाई। हमारे संस्थान के छात्रों ने अपनी प्रस्तुति से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। और तो और जब हमारे संस्थान के निदेशक राजिक राज ने सुर छेड़ी तो सहायक समाहर्ता मिथिलेश मिश्र भी अपने कदम नहीं रोक सके। कार्यक्रम के मंच संचालन की जिम्मेदारी संस्थान के रोहित कश्यप ने निभाई। हमारे संस्थान के छात्र अली, योगेश, परितोष, सुशील ने कार्यक्रम को सफल बनाने में काफी सहयोग दिया। अंत में दिल्ली में हुए बलात्कार की घटना की पीडिता के लिए कैंडल जलाकर संकल्प लिया गया की हम समाज में होने वाली इस तरह की घटना को रोकने के लिए अपने तरीके से कार्य करेंगे। आईये दृश्यों के माध्यम से हम आपको ले चलते हैं कार्यक्रम तक।
प्रस्तुति देते सहायक समाहर्ता मिथिलेश मिश्र, एमयूसीसी के निदेशक राजिक राज , प्रभात खबर के ब्यूरो चीफ संजीव सिंह और संगीत शिक्षक चन्दन रॉय, कुंदन सोलंकी और रवि
प्रस्तुति देती छात्राएं
कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति से एमयूसीसी के निदेशक राजिक राज ने उपस्थित श्रोताओं को थिरकने को मजबूर कर दिया
दिल्ली की दर्दनाक घटना के विरोध में कैंडल जलाकर संकल्प लेते उपस्थित गण्यमान
कैंडल जलाकर संकल्प लेते संस्थान के सुशील, सादिक, बाबा खान
एमयूसीसी के निदेशक राजिक राज , प्रभात खबर के ब्यूरो चीफ संजीव सिंह , रोहित कश्यप और परितोष पारस ने भी लिया संकल्प
| कार्यक्रम की शुरुआत करते बांका के सहायक समाहर्ता मिथिलेश मिश्र, एडीएम राजेंद्र महतो, माइक्रो यूनिक के निदेशक राजिक राज, प्रभात खबर के संजीव सिंह और रोहित कश्यप |
प्रस्तुति देते सहायक समाहर्ता मिथिलेश मिश्र, एमयूसीसी के निदेशक राजिक राज , प्रभात खबर के ब्यूरो चीफ संजीव सिंह और संगीत शिक्षक चन्दन रॉय, कुंदन सोलंकी और रवि
प्रस्तुति देती छात्राएं
कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति से एमयूसीसी के निदेशक राजिक राज ने उपस्थित श्रोताओं को थिरकने को मजबूर कर दिया
दिल्ली की दर्दनाक घटना के विरोध में कैंडल जलाकर संकल्प लेते उपस्थित गण्यमान
कैंडल जलाकर संकल्प लेते संस्थान के सुशील, सादिक, बाबा खान
एमयूसीसी के निदेशक राजिक राज , प्रभात खबर के ब्यूरो चीफ संजीव सिंह , रोहित कश्यप और परितोष पारस ने भी लिया संकल्प
No comments:
Post a Comment