Saturday, 29 October 2022

विश्व पर्यावरण दिवस 05/06/2022

 

आज दिनांक 05/06/2022 को एमयूसीसी बांका के प्रांगण में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मध्य विद्यालय चक्काडीह के शिक्षक कौशल कुमार के द्वारा की गई तथा इस दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में मिथुन कुमार यादव एवं सोनू कुमार सिंह उपस्थित रहे जो संस्थान के मार्गदर्शक हैं। इस अवसर पर संस्थान के सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण पर बल देकर सतत विकास की अवधारणा को अपनाने के लिए उपस्थित छात्र-छात्राओं से अपील की इस कार्यक्रम में आयुष राज,रौशन झा,अंकित चौधरी, प्रीतम कुमार ,मनोज कुमार, अभय कुमार,पूजा कुमारी, खुशी, रंजीत, कुंदन, राजन, राजेश आदि सभी ने अपनी सहभागिता दी एवं कार्यक्रम के सफल संचालन में अपनी भूमिका निभाई।







No comments:

Post a Comment