आज दिनांक 28/09/2021 को नेहरू युवा केंद्र के तत्वाधान में एमयूसीसी के प्रांगण में हिंदी पखवाड़ा का समापन किया गया, जिसकी अध्यक्षता डॉक्टर बी0आर0 वर्णवाल व श्वेत निशा ने की।
इस अवसर पर हिंदी को कैसे आगे बढ़ाए पर सभी ने अपना अपना विचार रखा जिसमें यहां के छात्र छात्राओं को एक विषय दिया गया था जिसका शीर्षक था " हिंदी का विकास कैसे हो " सभी छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया निदेशक राजिक राज ने सभी को अधिक से अधिक हिंदी का उपयोग करने की सलाह दी।।
नेहरू युवा केंद्र की ओर से सभी को प्रमाण पत्र निर्गत की गई प्रथम स्थान पर ऋषि कुमार यादव, द्वितीय स्थान पर सौरव कुमार , तथा तृतीय स्थान पर मिथुन यादव रहे इस कार्यक्रम को सफल बनाने में रोहित कुमार पीटीएस एन0 वाई 0के 0 शानूप्रिया, कोमाल ,आराधना ,आयुष राज,ने सफल बनाया।।






No comments:
Post a Comment