Saturday, 29 October 2022

M.U.C.C बांका के प्रांगण में नेहरू युवा केंद्र के तत्वाधान में गहण युवा स्वयंसेवी नामांकन कार्यक्रम एवं स्वच्छ भारत अभियान 2.0 का आयोजन किया गया

 आज दिनांक 19/10 /2022 को माइक्रो यूनिक कंप्यूटर सेंटर (M.U.C.C) बांका के प्रांगण में नेहरू युवा केंद्र के तत्वाधान में गहण युवा स्वयंसेवी नामांकन कार्यक्रम एवं स्वच्छ भारत अभियान 2.0 का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला युवा अधिकारी श्रवण कुमार सहगल के द्वारा की गई इस दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में अंगिका नया सवेरा क्लब के अध्यक्ष सुभाष कुमार एवं संस्थान के निदेशक राजिक राज उपस्थित थे। इस दौरान अतिथियों के द्वारा छात्र-छात्राओं को सशक्त एवं स्वच्छ भारत अभियान को बढ़ावा देने की बात कही गई तथा स्वच्छता को अपने कार्यस्थल से शुरू कर इसे व्यक्तिगत रूप से महत्व देते हुए बढ़ावा देने के लिए स्वच्छता शपथ भी दिलाई गई जिसमें एम0यू0सी0सी0 के छात्र छात्राओं का भरपूर योगदान रहा इस दौरान हिंदी पखवाड़ा में भाषण प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्र- छात्राओं को नेहरू युवा केन्द्र कीओर से प्रमाण पत्र दी गई।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सोनू, सलीम, आयुष, रौशन प्रीतम,अतहर,आज़ाद,आयुष,,
कोमल,मुस्कान,नुजहत, राजेश,बबली इत्यादि का सराहनीय योगदान रहा।






No comments:

Post a Comment