आज दिनांक 23.01.2022 को M.U.C.C संस्थान में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर संस्थान के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के द्वारा उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला गया।जिसके अध्यक्षता श्री उपेन्द्र सिंह यादव प्रदेश उपाध्यक्ष,बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन बिहार सह मुख्य संरक्षक,M.U.C.C द्वारा की गई।उनके द्वारा सुभाष चंद्र बोस को विश्व के महानतम नेताओं में से एक बताया गया।कहा गया है कि उनके पास नेतृत्व और वक्तृता की अद्भुत क्षमता थी।देश की सेवा के लिए उन्होंने ICS (IAS) के पद को त्याग दिया था इसकी एक वजह यह भी थी की वे अंग्रेज़ो के प्रति वफ़ादार नही रहना चाहते थे।APLL के समन्वयक मो0 सलीम, एवं संजीव ने भी अपना विचार रखा ।। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में नवनियुक्त एस0आई0 ऋषि यादव ,मो0 सादिकइस्माईल मिथुन ,मनोज,अंकित,आयुष,प्रशांत आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।।








No comments:
Post a Comment