हर दिवस हिन्दी दिवस
आज दिनांक 20/09/2022 दिन मंगलवार को माइक्रो यूनिक कम्प्यूटर सेंटर,(MUCC) बांका के प्रांगण में नेहरू युवा केन्द्र, बांका के तत्वावधान में "हिंदी पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन, पटना के उपाध्यक्ष श्री उपेन्द्र सिंह यादव के द्वारा की गई इस की अध्यक्षता दौरान संस्थान के निदेशक महोदय राजिक राज ने छात्र छात्राओं के बीच हिंदी भाषा राज ही महता एवं दैनिक जीवन में इसके उपयोग अवगत कराया तथा संस्थान के मार्गदर्शक रूप में, सोनू कुमार सिंह ने भी 'एक भाषा एक राष्ट्र' से संबंधित एवं जीवनी में भाषा की महत्ता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के सफल संचालन में राजेश कुमार,अंकित,रौशन,आयुष,प्रीतम,
अतहर, फौजिया, मुस्कान, रोशन, रंजीत आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस दौरान प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसके परिणाम निम्नानुसार हैं:
प्रथम- राजेश मंडल
द्वितीय- सोनू कुमार, रंजीत, कोमल, मुकद्दसा परवीन
तृतीय- कुन्दन कुमार भारती, कृष्णा यादव , सोनू चौधरी














No comments:
Post a Comment