आज दिनांक 06/07/2022 दिन बुधवार, को भारत सरकार नेहरू युवा केंद्र द्वारा श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के उपलक्ष पर रक्तदान शिविर का आयोजन एम.यू.सी.सी. के प्रांगण में किया गया।
सबसे पहले उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि श्री सरवन सहगल (जिला युवा पदाधिकारी नेहरू युवा केंद्र), एम.यू.सी.सी निदेशक राजिक राज, संरक्षक उपेंद्र सिंह यादव, (जे.एम.एम. बांका) सुनीता कुमारी, (लैब टेक्नीशियन) श्री इम्तियाज अहमद ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर तथा माल्यार्पण किया गया। रक्तदान शिविर के रक्त वीरों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया जिसमें अभिषेक कुमार, जितेंद्र ठाकुर, प्रीतम कुमार, सुशील यादव, उपेंद्र सिंह यादव, नीरज कुमार, राजकुमार ठाकुर, संजीव कुमार इत्यादि ने बढ़ चढ़कर रक्तदान किया।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अंकित चौधरी,आयुष, रौशन, विशाल, प्रीतम,शारिया हाशिम,बेनज़ीर अशरफी,सुरभि कुमारी,निशा ,कोमल इत्यादि ने इस कार्यक्रम को सफल बनाया।
पेपर में जगह देने के लिए प्रभात खबर, दैनिकभास्कर, हिंदुस्तान, और दैनिक जागरण का बहुत बहुत आभार













No comments:
Post a Comment