Thursday, 27 October 2022

18.12.21 को M.U.C.C संस्थान में बिहार सिविल सर्विसेज फाउंडेशन के संस्थापक श्री ललित कुमार सिंह(DCLR) सीतामढ़ी का आगमन हुआ

 

आज दिनांक 18.12.21 को M.U.C.C संस्थान में बिहार सिविल सर्विसेज फाउंडेशन के संस्थापक श्री ललित कुमार सिंह(DCLR) सीतामढ़ी का आगमन हुआ। इस दौरान उन्होंने उपस्थित BPSC प्रतियोगियों के आगामी BPSC की प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा की तैयारियों का जायजा लिया।इस परीक्षा से संबंधित चार मुख्य विषयों इतिहास,विज्ञान,बिहार एवं समसामयिकी पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।उन्होंने कहा कि M.U.C.C एकमात्र ऐसी संस्थान है जो बांका जिले के BPSC एवं SI परीक्षाओं का निःशुल्क नोट उपलब्ध करा कर प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी करती हैं जिसमे M.U.C.C निदेशक राजीक राज की भूमिका अहम हैं।

बांका क्रिकेट संघ के अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ,अंकेक्षक डॉ० बी आर बर्णवाल, बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं M.U.C.C संरक्षक श्री उपेन्द्र सिंह यादव द्वारा संयुक्त रूप से श्री ललित कुमार सिंह का पुष्पगुच्छ देकर एवं पगड़ी बांधकर भव्य स्वागत किया गया।इस अवसर पर मो० सादिक इस्माइल ,मिथुन,ऋषि,अंकित,आयूष,धुरुब,प्रशांत,रौशन,उस्मान,शानू ,पूजा सिंह,समेत बहुत से प्रतियोगी छात्र उपस्थित रहे।













No comments:

Post a Comment