अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2021
आज दिनांक 08/03/2021 दिन सोमवार को नेहरू युवा केन्द्र के तत्वाधान में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस एम. यु. सी.सी. के प्रांगण में मार्गदर्शन क्विज़ के निदेशक मिथुन कुमार की अध्य्क्षता में मनाया गया।जिसमें महिला को ऊर्जावान बताया गया, mucc के निदेशक राजीक राज ने कहा आज की महिला निर्भर नहीं हैं। वह हर मामले में आत्मनिर्भर और स्वतंत्र हैं और पुरुषों के बराबर सब कुछ करने में सक्षम भी हैं। हमें महिलाओं का सम्मान जेंडर के कारण नहीं, बल्कि स्वयं की पहचान के लिए करना होगा। हमें यह स्वीकार करना होगा कि घर और समाज की बेहतरी के लिए पुरुष और महिला दोनों समान रूप से योगदान करते हैं। यह जीवन को लाने वाली महिला है। हर महिला विशेष होती है, चाहे वह घर पर हो या ऑफिस में।
वह अपने आस-पास की दुनिया में बदलाव ला रही हैं, और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि बच्चों की परवरिश और घर बनाने में एक प्रमुख भूमिका भी निभाती है। यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम उस महिला की सराहना करें और उसका सम्मान करें जो अपने जीवन में सफलता हासिल कर रही हैं और अन्य महिलाओं और अपने आस-पास के लोगों के जीवन में सफलता ला रही हैं। साथ ही
सभी छात्र छात्राओं ने अपना अपना विचार रखा।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में शानु प्रिया,मांडवी, चम्पा ,ज्योति,मनोज,रोशन,प्रीतम, रौशन,आयुष,ध्रुव,इत्यादि की अहम भूमिका रही।




No comments:
Post a Comment