M.U.C.C Enhances Students Ability & Gives a Good Opportunity.. Connecting People.....
आज दिनांक 31 जुलाई 2022 को माइक्रो यूनिक कम्प्यूटर सेंटर (MUCC), बांका में प्रत्येक दिन की ही भांति एक बार पुनः बिहार लोक सेवा आयोग एवं अन्य प्रतियोगिता परीक्षाओं पर आधारित जांच परीक्षा एवं कक्षा का आयोजन किया गया। ज्ञात हो कि MUCC, बांका में विगत 2013 से ही प्रतियोगिता परीक्षाओं की निःशुल्क तैयारी बिहार सिविल सर्विसेज फाउंडेशन के तत्वावधान में वर्तमान में सीतामढी में DCLR के पद पर कार्यरत श्री ललित कुमार सिंह के निर्देशन व मार्गदर्शन पर करायी जा रही है । इस कार्यक्रम के सफल संचालन में छात्र-छात्राओं के साथ संस्थान के निदेशक महोदय राजिक राज की भी महती भूमिका है। वे छात्रों के साथ शारीरिक-आर्थिक सहयोग के अलावा मानसिक रूप से भी मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन करते रहते हैं। विगत वर्षों में यहाँ से अनेक प्रतिभागियों ने अनेक प्रतियोगिता परीक्षाओं में सफलता हासिल की है।
वर्तमान में भी कक्षा का आयोजन प्रातः 7बजे एवं जांच परीक्षा सायं 4बजे आयोजित की जा रही है।
.jpg)

.jpg)

.jpg)


No comments:
Post a Comment