Monday, 25 March 2024

1/10/2023 को M.U.C.C. बांका के प्रांगण में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती

 एकता दिवस 2023

*******************************************
आज दिनांक 31/10/2023 को M.U.C.C. बांका के प्रांगण में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के शुभ अवसर पर "एकता दिवस" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री शशिकांत शुक्ला राजस्व अधिकारी बांका के द्वारा की गई। इस दौरान संस्थान के निदेशक राजिक राज भी उपस्थित थे इस कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों द्वारा सरदार पटेल की जीवनी से प्रेरणा लेने को छात्र-छात्राओं को कहा गया एवं उनकी स्वतंत्रता संग्राम की भूमिकाओं एवं संघर्ष से अपने जीवन को गतिमान बनाए रखने की बात की गई । इस कार्यक्रम के सफल संचालन में सोनू सिंह, राजेश मंडल, मुस्तकीम शेख, आयुष राज, रानी सदफ, खुशीसिंह, प्रीतमसिंह, अंकितचौधरी, राहुल आदि की अहम भूमिका रही।।









02/10/2023 गांधी जयंती / लालबहादुर शास्त्री जयंती

रक्तदान - श्रमदान"



 रक्तदान - श्रमदान"

आज दिनांक 01/10/2023 को बाँका ह्यूमन सोसाइटी की ओर से सदर अस्पताल बाँका में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमे मुझे भी अपना रक्त दान करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
साथ ही साथ भाजपा जिला युवा मोर्चा की ओर से "स्वच्छ भारत' स्वस्थ भारत" अभियान अंतर्गत सफाई अभियान का भी


हिस्सा बना।

25.9.2023 पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती अंत्योदय दिवस

 

आज दिनांक 25.9.2023 को दिन सोमवार नेहरू युवा केंद्र के तत्वाधान में एम यू सी सी बांका के प्रांगण में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती अंत्योदय दिवस के रूप में एम यू सी सी के निदेशक राजिक राज और सोनू सिंह मार्गदर्शन की अध्यक्षता में की गई । विशिष्ट अतिथि के रूप में राजेश कुमारमंडल भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम तस्वीर पर माल्यार्पण कर की गई । इस अवसर पर संस्थान के निदेशक एवं उपस्थित अतिथियों द्वारा श्रीमान दीनदयाल उपाध्याय जी की जीवनी से प्रेरणा लेकर सामाजिक समरसता बनाए रखने की अभिप्रेरित किया साथ ही इस अवसर पर उपस्थित छात्र-छात्राओं ने भी एक सशक्त,भेदभाव मुक्त एवं न्याय पूर्ण समाज की निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने की बात कही।इस कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र, बांका की ओर से श्रीमान लक्ष्मी साह (कार्यालय सहायक NYK बांका) एवं निरंजन कुमार ने भी अपनी सहभागिता उपस्थिति सुनिश्चित की।
इस कार्यक्रम को सफल संचालन में रबीता,सोनी,किरण,पूजा, राहुल,रेहान,अल्ताफ,रंजीत, अंकित,मारुति, रोशन झा, आयुष राज, प्रीतम सिंह,ने अपनी महती भूमिका निभाई।



5 सितंबर 2023 शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया

 आज दिनांक 5 सितंबर 2023 दिन मंगलवार को MUCC बांका के प्रांगण में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया इस अवसर पर हमारे देश के महान शिक्षक एवं भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति डॉ0 सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की तस्वीर पर एम0 यू0 सी0सी0 के निदेशक राजिक राज एवं नेहरू महिला मंडल की अध्यक्षा गरिमा भारती के द्वारा माल्यार्पण किया गया। सभी छात्र-छात्राओं ने बारी बारी से डॉ0 सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की तसवीर पर पुष्प अर्पित की एवं mucc के निदेशक एवं संस्थान के सभी छात्र- छात्राओं ने मिलकर केक काट कर शिक्षक दिवस धूम धाम से मनाया तथा सभी छात्रों ने mucc के निदेशक राजिक राज को सुप्रेम भेंट एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया और सभी छात्र-छात्राओं ने अपना अपना विचार रखा साथ ही Mucc के निदेशक राजिक राज ने सभी छात्राओं को एक शब्द में कहा "शिक्षा का उद्देश्य शिक्षित समाज का निर्माण करना होना चाहिए जिसमें स्वतंत्रता के साथ-साथ अनुशासन भी हो" साथ ही शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर एम0 यू 0सी0सी0 के प्रांगण में वृक्षारोपण भी किया गया।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्थान के वरीय सदस्य राजेश कुमार मंडल, सनी मिश्रा, अंकित चौधरी, अली ,रोशन ,शरिया, प्रीतम, आयुष, साक्षी, रंजीत, फोजिया, चंपा इत्यादि की अहम भूमिका रही।।