Sunday, 25 March 2018

बिहार राज्य पू0 मे0 ए0 के बिहार राजयस्तरीय चुनाव में प्रदेश उपाध्यक्ष* के पद पर विजय

*श्री उपेंद्र सिंह यादव* वर्ष 2002 से 2014 तक बी0 पू0 मे0 ए0 के मंत्री पद पर थे 2014 में इनका स्थानांतरण मुज़फफ़रपुर में हो गया वहां प्रक्षेत्रीय मंत्री रहे वर्तमान में 27.11.2017 को *बिहार राज्य पू0 मे0 ए0 के बिहार राजयस्तरीय चुनाव में प्रदेश उपाध्यक्ष* के पद पर विजय हुए l साथ ही ये mucc के संरक्षक भी है ।। MUCC प्रांगण में समारोह पूर्वक इनके सम्मान में कार्यक्रम आयोजित हुआ l फूल माला पहनाकर बुके देकर - चादर से सम्मानित किया गया l MUCC के निदेशक *राजिक राज * काफी उत्साहित होकर ससम्मान अपनी शुभकामनाएं और अग्रेतर पद को सुशोभित करने की आकांक्षा व्यक्त किया इस उत्सव में बाबा टेलिकॉम के *बाबा ख़ान* , पटना MSME अध्यक्ष *श्री हरिनारायण सिंह, संतोष कुमार रजक* स0 शि0, बांका के युवा संगीतकार और Mucc के संगीत निदेशक *प्रीतम कुमार* , सैमसंग के 3S *अमित झा,* शिक्षा विभाग के *प्रभाष रंजन, अली*,विक्रम,सोनू झा एवं अन्य गणमान्य के साथ साथ सभी छात्र छात्राएं मौजूद थे l कार्यक्रम का समापन Mucc के निदेशक राज़ीक राज ने धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया












दहेज मुक्त हो अपना बिहार

दैनिक जागरण के इस कार्यक्रम को नमन 
और 
बहुत बहुत शुक्रिया जो दैनिक जागरण बाँका ने mucc परिवार को इस महान अभियान में शामिल किया ।
*"दहेज मुक्त हो अपना बिहार"*
साभार












क़ौमी एकता

24.11.2017 को क़ौमी एकता सप्ताह का समापन नेहरू युवा केन्द्र बाँका के जिला युवा समन्वयक श्री अमल किशोर पासवान के द्वारा माइक्रो यूनिक कंप्यूटर सेंटर (M.U.C.C) के प्रांगण में किया गया ।



पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती, बाल दिवस एवं नेहरू युवा केन्द्र के स्थापना दिवस

आज दिनांक 14.11.2017 को माइक्रो यूनिक कंप्यूटर सेन्टर( MUCC )बाँका के प्राँगण में नेहरू युवा केन्द्र के तत्वावधान में पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती, बाल दिवस एवं नेहरू युवा केन्द्र के स्थापना दिवस पर माल्यार्पण एवं जयंती समारोह मनाया गया।इस अवसर पर प्रीतम म्यूजिक क्लासेज के द्वारा एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता ह्यूमन सोसाईटी के अध्यक्ष सह शिक्षक श्री प्रकाशचंद्र यादव एवं बिहार सरकार के विभाग में अंकेक्षक के पद पर कार्यरत डॉ0 बी0 आर0 बर्णवाल ने की।कार्यक्रम में मिथुन एवं सोनू कुमार की उपस्थिति हुई। समारोह में संस्थान के सभी छात्र एवं छात्राओं ने कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

















सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य पर Run for unity

दिनांक 31.10.2017 को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य पर Run for unity के लिए नेहरू युवा केन्द्र के तत्वावधान में micro unike computer center banka (M.U.C.C)के प्रांगण में कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।इसके आयोजन में युवा शक्ति पुस्तकालय के वरिष्ठ सदस्य एवं सामाजिक कार्यकर्ता श्री सत्यमूर्ति प्रसाद सिंह ,C.S.T के अध्यक्ष सोनू सिंह, एवं M.T.S के अधयक्ष मिथुन कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से योगदान दिया गया । संस्थान के निदेशक राजीक राज ने भी छात्र छात्राओं को राष्ट्रीय एकता दिवस की महत्ता बताई एवं प्रतिभागियों के बीच इस विषय पर वाद विवाद प्रितयोगिता भी कार्य गया और उन्हें पुरुस्कृत भी मुख्य अतिथि के द्वारा किया गया