Sunday, 25 March 2018

PATH FINDER MEGA QUIZ

Today (06.08.2017) we are participates open mega quiz contest , My heartfelt thanks to PATH FINDER for understanding me this worth .
My best wishes always for path finder students ,
I hope his life twinkle like Star's .....




B.P.S.C. pt पर आधारित 12 वां टेस्ट

आज दिनांक 06-08-2017 दिन रविवार को mucc के निदेशक राजिक राज सर की अध्यक्षता में इस संस्थान के प्रांगण में B.P.S.C. pt पर आधारित 12 वां टेस्ट और फ़्रेंडशिप डे के संबंध में मार्गदर्शन दिया गया। bpsc टेस्ट कार्यक्रम महनार ,वैशाली के D.C.L.R श्री ललित कुमार सिंह के द्वारा निःशुल्क संचालित की जाती है।यह जाँच परीक्षा आधुनिक भारत के इतिहास पर आधारित थी। इसमें लालपरी, सानू प्रिया, मनोज तीनों ने संयुक्त रूप से 50 में 50 अंक लाकर प्रथम स्थान हासिल किया।इस दौरान मार्गदर्शक के रूप में मिथुन, सोनू आदि उपस्थित थे।इस दौरान फ़्रेंडशिप डे के बारे में भी सबों ने अपना वक्तव्य रखा जिसमें अनामिका ने प्रथम स्थान हासिल किया






स्वच्छता पखवाड़ा (01-15)

आज दिनांक01/08/2017 को माइक्रो यूनिक कंप्यूटर सेंटर (M.U.C.C) बांका के प्रांगण में स्वच्छता पखवाड़ा (01-15) अगस्त का शुभारंभ नेहरु युवा केन्द्र, बांका के जिला युवा समंवयक श्री अमल किशोर पासवान की अध्यक्षता में किया गया।इस कार्यक्रम के दौरान श्री अमल किशोर ने स्वच्छ भारत मिशन की जानकारियां दी तथा उन्होंने अपने आसपास समेत सभी जगहों को स्वच्छ रखने की अपील की।इस दौरान संस्थान के निदेशक श्री राजिक राज ने हर वर्ष100 घंटे यानि हर सप्ताह2 घंटे श्रम दान कर के स्वच्छता के इस संकल्प को चारितार्थ करने की अपिल की,इस दौरान उन्होंने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा कही गयीं मन की बात कार्यक्रम में सब के समक्ष प्रस्तुत किया।इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राओं को स्वच्छ्ता सपत पत्र पढ़ कर, सपत दिलायी गई




विश्व कौशल विकास दिवस

आज दिनांक 15-07-2017 को माइक्रो यूनिक कंप्यूटर सेंटर (MUCC) बांका के प्रांगण में नेहरू युवा केंद्र के तत्वाधान में विश्व कौशल विकास दिवस पर छात्र-छात्राओं का कौशल के विकास को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम की अध्यक्षता C.S.T के शिक्षक सोनू कुमार सिंह , रिसर्च स्कॉलर जैव प्रौद्योगिकी भागलपुर के विभाग से राहुल कश्यप एवं शिक्षक शिवशरण के द्वारा संयुक्त रूप से की गई।








अमर नाथ यात्रा पे आतंकवादियों द्वारा शहिद श्रद्धालुओं श्रद्धांजलि अर्पित

12.07.2017 M.U.C.C Banka में छात्र छात्राओं द्वारा अमर नाथ यात्रा पे आतंकवादियों द्वारा शहिद श्रद्धालुओं के लिए 2 मिनट का मौन रख कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई 


गुरु पूर्णिमा पे A.D.S.S श्री कुमार सत्यकाम ने दिए सफलता के गुर

M.U.C.C में गुरु पूर्णिमा पे A.D.S.S श्री कुमार सत्यकाम ने दिए सफलता के गुर ।
-----------------------------------------
09.07.2017 को माइक्रो यूनिक कंप्यूटर सेंटर बांका के प्रांगण में बिहार लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा की तैयारी के लिए ज़िला समाज सुरक्षा कोषांग के सहायक निदेशक (A.D.S.S) श्री कुमार सत्यकाम सर के द्वारा छात्र छात्राओं को निःशुल्क मार्गदर्शन दिया गया।
मुख्य रूप से मध्यकालीन भारत पर इस दौरान उन्होंने चर्चा की तथा परीक्षा में सफलता को लेकर अनेक टिप्स दिए। 
साथ ही आज ही D.C.L.R वैशाली महनार श्री ललित कुमार सिंह के द्वारा निःशुल्क संघ एवम राज्य लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा पे आधारित 9 वीं जांच परीक्षा का आयोजन किया गया ।जिसकी अध्यक्षता संयुक्त रूप से C.S.T के शिक्षक सोनू कुमार सिंह ,एवम M.T.S के अध्यक्ष मिथुन कुमार के द्वारा किया गया ।





श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती समाहरोह

06.07.2017 को नेहरू युवा केन्द्र बांका के तत्वाधान में माइक्रो यूनिक कंप्यूटर सेंटर बांका के प्रांगण में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती समाहरोह मनाया गया। जिसकी अध्यक्षता ज़िला युवा समन्वयक श्री अमल किशोर पासवान के द्वारा की गई पहले माल्यार्पण किया गया फिर छात्र छात्राओं के द्वारा पुष्प अर्पित की गई । श्री पासवान ने उनकीं जीवनी पे प्रकाश डाला साथ मे छात्र ऋषि कुमार , लालपरी, शुभम इत्यादि ने बारी बारी से उनके विचारों को रखा। M.U.C.C निदेशक ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी के कार्यकाल के बारे में विस्तार से छात्र छात्राओं के समक्ष उनके विचारों को रखा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अमित निषाद,रेहान,शुभम सिंह,ऋषि कुमार,प्रिया कुमारी, काजल,शानू प्रिया,मनोज कुमार इत्यादि की भूमिका अहम रही।





अंतरास्ट्रीय योग दिवस

M.U.C.C के प्रांगण में सम्पन्न हुआ अंतरास्ट्रीय योग दिवस। शांतिकुंज हरिद्वार से प्रशिक्षित राजेश कुमार के द्वारा छात्र-छात्राओं को योग प्रशिक्षण दिया गया।











डिबेट का आयोजन शिक्षक श्री प्रकाश चंद्र जी की अध्यक्षता में M.U.C.C के प्रांगण में किया गया

माइक्रो यूनिक कंप्यूटर सेंटर एवम बांका ह्यूमन सुसाईटी द्वारा एक डिबेट का आयोजन शिक्षक श्री प्रकाश चंद्र जी की अध्यक्षता में M.U.C.C के प्रांगण में किया गया जिसका विषय था ..... किया भारत संविधान की प्रस्तावना में निहित लक्ष्यों को प्राप्त कर पा रहा है? इसमें 21 छात्र छात्राओं ने भाग लिया किसी ने पक्ष में तो किसी ने विपक्ष में अपनी बातें रखी जो काफी सराहनीय रहा ।
                                                                                      इसमें पक्ष में प्रथम स्थान पे आकाश अनान्द
                                                                                      द्वितीय स्थान पे कौशल निल
                                                                                      तृतीय स्थान पे मनोज कुमार
विपक्ष में प्रथम स्थान पे ऋषि यादव
द्वितीय स्थान पे चंदन सिंह
तृतीय स्थान पे बंटी सिंह
MUCCपरिवार BHS का शुक्रिया अदा करता है ।








शहीदों को श्रद्धांजलि

26.04.2017 को M.U.C.C के प्रांगण में छत्तीसगढ़, सुकमा में शहीद हुए C.R.P.F जवानों को महिला B.S.F जवान प्रियंका कुमारी की अध्यक्षता में 2 मिनट का मौन रख कर उन शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई ।

Babasaheb jayanti

Today we all M.U.C.C members are participate Babasaheb jayanti .....
Rich tributes to Babasaheb, the architect of our Constitution and the champion of social justice & empowerment on Ambedkar jayanti
My specially thanks for Jaykant paswan , Gautam Kumar , Bhanu paswan and Raushan Kumar ...