Wednesday, 22 February 2023

सुभाष चंद्र बोस की जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 आज दिनांक 23/01/2023 को एमयूसीसी के प्रांगण में भारत सरकार नेहरू युवा केंद्र के तत्वाधान में सुभाष चंद्र बोस की जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता राजस्व अधिकारी श्री शशिकांत शुक्ला तथा प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी श्री मिथिलेश कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से की गई। इस दौरान नेहरू युवा केंद्र के बांका के जिला युवा अधिकारी श्री श्रवण सहगल , संस्थान के निदेशक राजिक राज एवं अंगिका नया सवेरा संस्थान के सुभाष यादव उपस्थित रहे।। सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गई तत्पश्चात स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस की तस्वीर पर माल्यार्पण की गई एवं उपस्थित अतिथियों के द्वारा सुभाष चंद्र बोस की स्वतंत्रता संग्राम में भूमिका एवं उनके संघर्षपूर्ण जीवन से प्रेरणा लेकर अपने जीवन में अंगीकार करने की बात की गई। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में फोजिया, मुस्कान, पूजा, राजेश,रंजीत, अंकित, आयुष, प्रीतम, रौशन, आमिर इत्यादि की अहम भूमिका रही इस कार्यक्रम का संचालन सोनू कुमार सिंह के द्वारा की गई।।












सोनू सर,राजिक राज. मार्केटिंग ऑफिसर श्री मिथलेश सर ,रिवंयु ऑफिसर श्री शशिकांत शुक्ला सर,DYO श्री शरवन सहगल , 



No comments:

Post a Comment