Wednesday, 22 February 2023

30 /01/ 2023 को MUCC बाँका के प्रांगण में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर 'शहीद दिवस' कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 आज दिनांक 30 /01/ 2023 को MUCC बाँका के प्रांगण में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर 'शहीद दिवस' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कृष्णकांत सर (सहायक निदेशक कृषि विभाग) एवं शशिकांत शुक्ला (राजस्व अधिकारी )बांका के द्वारा संयुक्त रूप से की गई इस दौरान संस्थान के निर्देशक राजिक राज एवं अनेक छात्र छात्राएं भी उपस्थित थे ।इस दौरान कार्यक्रम में गांधी जी की तस्वीर पर पुष्पांजलि द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान अतिथियों द्वारा गांधीजी की स्वतंत्रता संग्राम में भूमिका एवं उनकी विचारधारा पर वक्तत्व रखा तथा उनकी विचारधारा से प्रेरणा लेकर सकारात्मक जीवन एवं न्यू इंडिया के निर्माण में अपनी भूमिका पर बल दिया। इस कार्यक्रम की सफलता में सोनु सिंह ,राजेश मंडल, मारुति ,कृष्णा, रंजीत फौजिया साक्षी,तस्मिन, रौशन झा,अंकित चौधरी,प्रीतम सिंह इत्यदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।






No comments:

Post a Comment