Wednesday, 22 February 2023

21/01/2023 को नेहरू युवा केन्द्र, बांका के तत्वावधान में MUCC, बांका के प्रांगण में "युवा नेतृत्व एवं सामुदायिक विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम"

 


आज दिनांक 21/01/2023 को नेहरू युवा केन्द्र, बांका के तत्वावधान में MUCC, बांका के प्रांगण में "युवा नेतृत्व एवं सामुदायिक विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम" के त्रिदिवसीय प्रशिक्षण (19-21 जनवरी,2023) का समापन किया गया ।ध्यातव्य हो कि इस कार्यक्रम की शुरुआत 19 जनवरी, 2023 को ही जिला युवा अधिकारी की अध्यक्षता में की गई थी। इस कार्यक्रम के दौरान MUCC के निदेशक राजिक राज, शिक्षक संतोष कुमार रजक, शिक्षक प्रकाश चन्द्र यादव, अंकेक्षक डाॅ. बी.आर.वर्णवाल आदि अन्य प्रशिक्षकों द्वारा युवाओं को Volunteerism, Personality Development, Life skills, Communication skills, Leadership and it's component, Disaster management, Role of youth in nation building, women Empowerment, Digital literacy आदि विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया। इसके अतिरिक्त छात्र-छात्राओं के द्वारा उपरोक्त विषयों पर presentation भी दिया गया। साथ ही, सभी प्रतिभागियों को एक सशक्त समुदाय के निर्माण में अपनी भूमिका प्रस्तुत करने के लिए अभिप्रेरित किया गया। इस कार्यक्रम में MUCC के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर न कि सिर्फ अपनी सहभागिता प्रस्तुत की अपितु श्रेष्ठ प्रदर्शन भी किया। इसके सफल आयोजन में मुस्कान, पूजा, फौजिया, अंकित, राजेश, रोशन, प्रीतम,आयुष,अतहर आदि ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।



















No comments:

Post a Comment