Sunday, 21 October 2012

राजिक राज ने महिलाओं को बताया स्वरोजगार के हुनर

जैसा की हम बता चुके हैं की यहाँ कंप्यूटर प्रशिक्षण के साथ-साथ विभिन्न तरह के कार्यक्रम भी आयोजित होते हैं। कार्यक्रम का मुख्य मकसद सिर्फ और सिर्फ छात्रों का सामूहिक विकास रहता है। आये दिन शहर के अलावे आसपास के गांवों और प्रखंडों में भी कार्यक्रम होते हैं और उसमे हमारी पूर्ण भागीदारी रहती है। हम आपको यह भी बता चुके हैं की ज्यादातर कार्यक्रम भारत सरकार के तत्वावधान में आयोजित होते हैं। कार्यक्रमों की इस कड़ी में संस्थान के निदेशक राजिक राज 13-10-2012 को कटोरिया प्रखंड के लक्ष्मीपुर गाँव पहुंचे। आज के ज़माने में महिलाएं अपने दम पर आसमान की बुलंदियों को छु रही हैं और हम भी इससे पूरी तरह वाकिफ हैं। समाज के विकास में महिलाओं की महती भूमिका से इंकार नहीं किया जा सकता है। आज देश के हर छोटे-बड़े जगहों पर महिलाएं प्रगति के पथ पर अग्रसर हैं। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में स्वरोजगार योजनाओं का बहुत बड़ा योगदान है। कहते हैं न हुनरमंद को किसी चीज़ के लिए मोहताज नहीं रहना पड़ता है ठीक इसी तरह जो कार्य पथ पर आगे बढ़ते रहता है वो जीवन में हर मुकाम हासिल करता है। हमारे संस्थान के निदेशक इस चीज़ को भलीभांति जानते हैं और ऐसे प्रयासों में अपनी भागीदारी भी सुनिश्चित करते हैं। जब ऐसे ही एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ तो राजिक राज नेहरु युवा केंद्र बांका के जिला युवा समन्वयक अमल किशोर पासवान संग पहुँच गए कटोरिया प्रखंड के लक्ष्मीपुर गाँव। राजिक राज ने उपस्थित महिलाओं को तसर कीट पालन के बारे में बताया। राजिक जी ने महिलाओं से उनके कार्यों के बारे में भी जानकारी ली साथ ही उनको हरसंभव सहयोग करने का वादा भी किया। कार्यक्रम में राजिक राज का भव्य स्वागत किया गया।
 राजिक राज का  स्वागत करते लक्ष्मीपुर के पूर्व मुखिया नारायण भगत 

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि 
कार्यक्रम में उपस्थित महिलाएं 

No comments:

Post a Comment