Friday, 5 October 2012

हमने धूमधाम से मनाया गाँधी और शास्त्री जयंती


महात्मा गाँधी तो समूचे देश के राष्ट्रपिता हैं।उनके बताये रास्ते पर दुनिया चल रही है। सच्चे अर्थों में उनसे बड़ा प्रेरणादायक व्यक्ति शायद ही कोई हो। हम भी चाहते हैं की बापू के बताये  रास्ते पर चलें  और हम लगातार इस कोशिश में लगे हुए हैं। सत्य और अहिंसा को अपना मुख्य अस्त्र बनाना चाहते हैं। जब बापू के ही बातों को जीवन में उतारने की कोशिश की जा रही हो तो उनसे जुड़ी छोटी से छोटी बात भी याद रहती है। और जब बात हो किसी के सालगिरह की तो इसे कैसे भूला जा सकता है। हम भी नहीं भूल सकते जनाब और भूले भी कैसे जिसे सारा देश याद रखता हो उसे भूलने की खता हम कैसे करें। हमने भी गाँधी जयंती धूमधाम से मनाई। लेकिन एक बात तो आपको बताना भूल ही गए हमने लालबहादुर शास्त्री के जन्मदिन को भी उतने ही उत्साह के साथ मनाया। आपको इसकी झलकियाँ दिखाते हैं। हमने युवा शक्ति पुस्तकालय और नेहरु युवा केंद्र के सहयोग से इस समारोह को सफलतापूर्वक मनाया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में हमारे छात्र-छात्राओं की महती भूमिका रही। कहते हैं न संगठन तभी आगे बढ़ता है जब उसके लोग अच्छे और सच्चे हों।और हमारे छात्रों पर यह बात सटीक बैठती है। तो आईये आपको उन लम्हों की दीदार कराते  हैं। इस अवसर पर बांका के प्रशिक्षु आईएएस मिथिलेश मिश्र, माईक्रो यूनिक कंप्यूटर संस्थान के निदेशक राजिक राज, युवा शक्ति पुस्तकालय के अध्यक्ष राजीव झा, सत्यमूर्ति सिंह, रोहित कश्यप आदि ने गाँधी जी और शास्त्री जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया.























1 comment: