जैसा की हम पहले ही बता चुके हैं की हम आयोजन भी करते हैं। आयोजन की इस कड़ी में हमने हिंदी दिवस पखवाड़ा जा आयोजन किया। 14 सितम्बर से शुरू हुए कार्यक्रम का समापन 28 सितम्बर को हुआ। समापन अवसर पर संस्थान में छात्रों को पुरस्कृत भी किया गया। हाँ आपको लगेगा की हमने तो यह बताया ही नहीं की पुरस्कार किस चीज़ के लिए दिया गया। तो जानिए यह पुरस्कार दिया गया वाद-विवाद प्रतियोगिता के विजेताओं को। जी हाँ हमारे संस्थान में 21 सितम्बर को हिंदी पखवाड़ा के अवसर पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, इसका विषय था क्या हिंदी हमारी राष्ट्रभाषा है? छात्रों ने बड़े ही शानदार ढंग से अपनी बात रखी। एक स्वस्थ प्रतियोगिता हुई। विषय भी शानदार था और प्रस्तुति भी जानदार रही। कहें तो पूरा माहौल ही हिंदीमय था। और जब माहौल भी अनुकूल हो तो बात ही क्या। समापन अवसर को खास बनाया मुख्य अतिथि की उपस्थिति ने। तो आपको यह बता दें की बांका के प्रशिक्षु आईएएस सह निवर्तमान सहायक समाहर्ता मिथिलेश मिश्र ने यह दायित्व बखूबी निभाया। यहाँ वे छात्रों के रंगों में रंगे से नजर आ रहे थे। एक प्रशासक की भूमिका नहीं थी एक गुरु के बोल छात्रों को लाभान्वित कर रहे थे। गजब का उत्साह था समारोह में, गजब की फूर्ति थी माहौल में। सिर्फ छात्र ही नहीं सभा में मौजूद हर कोई खुश था। संस्थान के निदेशक राजिक राज ने भी छात्रों के बीच अपने विचार रखे।
 |
| मिथिलेश मिश्र का सम्मान करते संस्थान के निदेशक राजिक राज |
No comments:
Post a Comment