फिट इंडिया, प्लास्टिक फ्री इंडिया, और स्वक्ष इंडिया
************************************************
आज दिनांक 02.10.2019 दिन बुधवार को नेहरू नेहरू युवा केंद्र के तत्वाधान में एमयूसीसी के प्रांगण में सत्य अहिंसा के प्रतीक महात्मा गांधी की 150वीं गांधी जयंती को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। साथ मे लाल बहादुर शास्त्री की भी जयन्ती भी मनाई गई। इस शुभ अवसर पर स्वच्छता कार्यक्रम एवं भाषण प्रतियोगिता विषय वर्तमान समय में गांधी व उनके विचारों की प्रसंगिकता पर अख्यान विद्यार्थियों के द्वारा दी गई मौके पर नेहरू युवा केंद्र के अंकेक्षण श्री आर के मंडल एवं टीवी कलाकार सह बॉलीवुड कलाकार प्रशांत ज्योतिर, अनमोल ज्योतिर, अपूर्व ज्योतिर ने अपनी सहानुभूति भरी बातों से कार्यक्रम में चार चांद लगाया साथ ही संस्थान के निदेशक राजीक राज, डॉक्टर बी आर बरनवाल अंकेक्षक पदाधिकारी बिहार सरकार, श्री अमन कुमार सिंह उत्कृष्ट मार्गदर्शक एम यू सी सी, श्री संतोष कुमार रजक शिक्षक, श्री गौतम कुमार शिक्षक एवं संस्थान के सभी वरिष्ठ सदस्य कौशल यादव शिक्षक ,रोहित कुमार (vdco), प्रिंस कुमार यादव, मिथुन यादव प्रतीक कुमार ,शिवम सिंह, जीशान ,आमिर ,रूबी रानी, पूजा कुमारी, श्वेत निशा इत्यादि ने अपनी अहम भूमिका निभाई तथा गांधी जी के विचारों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प भी पारित क्या । इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्थान के सोनू झा, अंकित चौधरी, ध्रुव कुमार ,आयुष कुमार इत्यादि की अहम भूमिका रही आज का परिणाम इस प्रकार रहा प्रथम स्थान पर शानू प्रिया, द्वितीय स्थान पर अंजली सिंह, तथा तृतीय स्थान पर अंजली कुमारी रही। मंच का संचालन अपनी मखमली आवाज़ में पल्लव आनंद ने किया।।











No comments:
Post a Comment