बिहार विधान परिषद के माननीय सदस्य डॉक्टर एन0 के0 यादव जी का आगमन हुआ एम0यू0सी0सी बाँका
आज दिनांक 13 सितंबर 2019 को एमयूसीसी के प्रांगण में बिहार विधान परिषद के माननीय सदस्य डॉक्टर एन0 के0 यादव जी का आगमन हुआ एम0यू0सी0सी बाँका के निदेशक आदरणीय राजिक राज द्वारा उनका सम्मान अंग वस्त्र देकर किया गया साथ ही साथ सभी उपस्थित वरिष्ठ नेता गण बांका प्रखंड के सम्मानित प्रमुख विश्व बंधु संत बम बम जी फुल्लीडुमर प्रखंड के पूर्व प्रमुख श्री रामानंद यादव जी ,भाजपा में रंजीत यादव जी, अभ्यास मध्य विद्यालय के श्री संतोष रजक जी बांका जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव श्री विष्णु चक्रवर्ती जी उपस्थित थे डॉक्टर एनके यादव द्वारा संबोधन किया गया संबोधन के क्रम में आवश्यक शिक्षा से संबंधित सुविधाओं को बांका में लाने का प्रयास किया जाएगा उनके द्वारा एमयूसीसी से जो मांग की गई थी उसका भी उन्होंने समर्थन किया मुख्य मांग में डिजिटल लाइब्रेरी जोकि नितांत आवश्यक है बांका के लिए की मांग की गई ।
राजिक राज द्वारा लाइब्रेरी बनाने हेतु जमीन उपलब्ध कराने की घोषणा की गई जिसमें उनका समर्थन प्राप्त हुआ कार्यक्रम में भाजपा, जदयू ,आरजेडी के सम्मानित सदस्य उपस्थित थे आगामी विधान परिषद के चुनाव हेतु मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य 1 अक्टूबर 2019 से प्रारंभ होना है जिसमें अधिक से अधिक स्नातक युवा को मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने हेतु आवेदन करने के लिए अपील किया गया एवं उनको अधिक से अधिक मतों से विजयी बनाने का अनुरोध भी किया गया कार्यक्रम के समाप्ति की घोषणा लिपिका सरकार भाजपा नेत्री के धन्यवाद ज्ञापन द्वारा हुआ। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में पल्लव आनंद प्रिंस कुमार ,मिथुन कुमार, कौशल नील, चंदा कुमारी ,आयुष कुमार, ध्रुव कुमार, मनोज कुमार, आमिर अशरफ इत्यादि की अहम भूमिका रही ।










No comments:
Post a Comment