05/06 /2020 को एम0यू0सी0सी0 बांका के प्रांगण में विश्व पर्यावरण जागरूकता एवं कोरोना से बचाव हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया गया
आज दिनांक 05/06 /2020 को एम0यू0सी0सी0 बांका के प्रांगण में नेहरू युवा केंद्र बांका के तत्वाधान में विश्व पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर पर्यावरण जागरूकता एवं कोरोना से बचाव हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम की अध्यक्षता नेहरू युवा केंद्र बांका के जिला युवा समन्वयक श्री श्रवण कुमार सहगल के द्वारा की गई इस दौरान संस्थान के संरक्षक एवं बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री उपेंद्र सिंह यादव एवं निदेशक राजिक राज मौजूद थे तथा नेहरू महिला मंडल की गरिमा भारती भी मौजूद थी इस दौरान एन0वाई0भी0 बांका सोनू सिंह एवं मार्गदर्शन टेस्ट सीरीज के संचालक मिथुन यादव थे ।
"पर्यावरण को बचाना है कोरोना को हराना है"
कार्यक्रम के साथ ही वृक्षारोपण भी किया गया इस दौरान कई स्वयंसेवक एवं संस्थान के कार्यकर्ता सम्मिलित थे रोशन कुमार ,प्रतीक कुमार, ध्रुव कुमार ,शुभम कुमार ,आयुष कुमार,शारिया हाशिम इत्यादि की भूमिका सराहनीय रही।




No comments:
Post a Comment