Monday, 8 July 2019

उदाकिशनगंज, मधेपुरा के डीसीएलआर श्री ललित कुमार सिंह की अध्यक्षता में वृक्षारोपण का कार्य

आज दिनांक 07-07 -2019 को एमयूसीसी बांका के प्रांगण में उदाकिशनगंज, मधेपुरा के डीसीएलआर श्री ललित कुमार सिंह की अध्यक्षता में 65 वीं बीपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा पर आधारित टेस्ट का आयोजन किया गया | इस मौके पर अंकेक्षण पदाधिकारी बिहार सरकार ,डॉक्टर बीआर वर्णवाल एवं संस्थान के निदेशक राजिक राज मौजूद थे |इस जांच परीक्षा के उपरांत ललित सर एवं गणमान्य अतिथियों द्वारा आगामी बीपीएससी की प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा की सफलता के लिए छात्र छात्राओं को प्रेरित किया एवं भविष्य की प्रतियोगिता परीक्षाओं के लिए मेहनत करने को कहा |आज की जांच परीक्षा में प्रथम ,द्वितीय,और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को ललित कुमार सिंह के द्वारा उपहार दे कर सम्मानित किया गया जिसमें प्रिंस, मिथुन,तथा राजीब कुमार थे।।
इसके साथ ही वृक्षारोपण का कार्य भी गणमान्य अतिथियों द्वारा किया गया तथा एमयूसीसी परिवार की ओर से श्री ललित कुमार सिंह को बुके से सम्मानित किया गया| इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सानू प्रिया ,प्रीति, अंजली ,सोनू ,प्रिंस ,कौशल ,मिथुन, आयुष आदि ने मध्य पूर्ण योगदान दिया|
🙏 दैनिक जागरण, प्रभात खबर और दैनिक भास्कर का बहुत बहुत आभार जिन्होंने अपने कीमती पन्नों में जगह दी🙏






















No comments:

Post a Comment