Sunday, 7 June 2015

बी.पी.एस.सी. की प्रारम्भिक जाँच परीक्षा हुई

शहर के पुलिस लाइन रोड स्थित माइक्रो यूनिक कंप्यूटर सेण्टर बांका में बी.पी.एस.सी. की प्रारंभिक जाँच परीक्षा रविवार को हुई | परीक्षा सेण्टर मैनेजर डाटा प्राइवेट लिमिटेड पटना के हरिनारायण सिंह जी नेतृत्व में हुई | मालूम हो की वरीय उपसमाहर्ता ललित कुमार सिंह के द्वारा निःशुल्क संचालित की जा रही है | परीक्षा का विषय इतिहास व विविध प्रश्न से संबंधित था | इसके लिए 50 अंक निर्धारित थी | इसमें प्रीतम कुमार लालपरी मनोहर व मोनिका चौधरी ने सर्वाधिक 49 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल की | अगली जाँच परीक्षा 26 जून को होगी इस मौके पर डॉ. बीआर वर्णवाल, माइक्रो यूनिक कंप्यूटर सेण्टर के निदेशक राज़िक राज, सोनू कुमार व मिथुन कुमार उपस्थित थे | इस अवसर पर  डाटा प्रो कंप्यूटर प्राइवेट लिमिटेड के हरिनारायण सिंह ने कहा की बिहार महादलित विकास मिशन द्वारा आयोजित दशरथ मांझी कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत महादलित वर्ग के 14 से 45 वर्ष तक के बेरोजगार युवक-युवती को प्रशिक्षण दिया जाएगा स्टाइपेन के रूप में प्रति अभियार्थी 100 रुपया भी दिया जायेगा | यह राशि महादलित मिशन द्वारा सीधे बैंक खते में जाएगा | इसके लिए फॉर्म भरकर माइक्रो यूनिक कंप्यूटर सेण्टर बांका में जमा करेगे |



No comments:

Post a Comment