Monday, 16 March 2015

बीपीएससी क्लासेस का पहला बैच सम्पन्न

जहानाबाद के वरीय उपसमाहर्ता ललित कुमार सिंह की देख रेख में संचालित बीपीएससी क्लासेस के पहले बैच का समापनं शनिवार को पुलिस लाइन स्थित ऍम यू सी सी संस्थान में हो गया क्लास के दौरान अपने 22 वे पडाव पर अंतिम टेस्ट का सफल आयोजन किया गया|अंतिम टेस्ट में कुल 150 अंको के प्रश्न पूछे गए थे| जिसमे सोनू सिंह ने 123 अंक के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया| जबकि 116 अंको के साथ डॉ बलवंत रॉ वर्णवाल दूसरे व वही नेहा 104 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे मिथुन 101 व मिथलेश को 100 अंक के साथ क्रमशः चौथे व पाचवे स्थान पर संतोष करना पड़ा संस्था के निदेशक राजिक राज व अभ्यास मध्य विद्दालय के सहायक शिक्षक संतोष कुमार रजक की देख रेख में इसका आयोजन किया गया इस मौके पर सभी प्रतिभागियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए जिले का नाम रौशन करने को कहा गया|ऍम.यू.सी.सी में संचालित निशुल्क बी पी एस सी क्लास में तैयारी कर रहे सभी बाकुरो की अग्नि परीक्षा आगामी 15 मार्च को होगी जहा ये सभी बीपीएससी की परीक्षा में पहली बार अपने किस्मत का फलसफा लिखेंगे| संस्था के निदेशक राजिक राज ने बताया की डेढ़ साल से संस्था में सभी को तैयारी करायी गई है| ललित सर के देख रेख में प्रश्न को हल कराया जाता रहा है| उन्होंने बताया की अगर 15 में से कुछ भी छात्र छात्रा पास कर जाते है तो संस्था के साथ साथ पूरे जिले के लिए यह गौरव की बात होगी| बीपीएससी की निशुल्क तैयारी कराने के लिए वरीय उपसमाहर्ता ललित कुमार ने बताया की दूसरे बैच में नामांकन के लिए प्रतिभावान छात्र छात्रा 22 मार्च को आयोजित टेस्ट परीक्षा में शामिल हो परीक्षा का आयोजन ऍमयूसीसी प्रांगन में ही किया जायेगा| परीक्षा में सौ अंक के वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जायेंगे इस परीक्षा के बाद बेस्ट फिफ्टी का चयन किया जायेगा | 



 बीपीएससी क्लासेस का पहले बैच का फैनल परीक्षा संपन्न

No comments:

Post a Comment