जीवन कौशल परीक्षा में रानी सदफ ने मारी बाजी
नेहरू युवा केंद्र के तत्वाधान में आयोजित सात दिवसीय जीवन कौशल शिक्षण
प्रशिक्षण कार्यशाला मंगलवार को संपन्न हो गया एम यू सी सी प्रांगन में
आयोजित कार्यशाला में शामिल सभी प्रतिभागियों कि परीक्षा आयोजित कि गई।
जिसमे रानी सदफ प्रथम निदा प्रवीण द्वितीय व सोनाली प्रिया तृतीय स्थान
प्राप्त किया। कार्यशाला में शामिल सभी प्रतिभागियों के बीच प्रमाण पत्र
वितरित किया गया। इसके पूर्व एम एस एम ई के समन्वयक हरि नारायण ने कहा कि
जीवन में सबसे महत्वपूर्ण है अपने आप को समझना। जिस समय व्यक्ति अपनी हुनर
को पहचान लेगा सफलता उसके लिए कठिन नहीं होगी। उन्होंने कहा कि जीवन में
सफल होने के लिए खुद को शिक्षित व सुयोग बनाना जरुरी है साथ ही कंप्यूटर
शिक्षा को आवश्यक बताया। एम यू सी सी के निदेशक राजिक राज ने कहा कि
प्रतिभागी शिक्षा ग्रहण के साथ सामाजिक सरोकार से भी अपने आप को जोड़े ताकि
समाज का विकास हो सके। उन्होंने अशिक्षित व्यक्ति को शिक्षित करने कि सलाह
दी। साथ ही समाज के विभिन्न समस्याओ को उठाने कि अपील कि इसके अलावा
उन्होंने कार्यशाला में प्राप्त जानकारी को आत्मसात करते हुए इसे अपने जीवन
पथ पर उतारने को कहा इस अवसर पर शिक्षक सोनू कुमार सिंह,गरिमा
भारती,अमित,रेहान,गौतम,सन्नी,सहित एम यू सी सी के सभी सदस्य मौजूद थे।

जीवन कौशल के बारे में बताते संस्था के निदेशक राजिक राज
ध्यान पूर्वक बातो को सुनते छात्र छात्राए
निदेशक बच्चो को समझाने की मुद्रा में प्रशिक्षण प्राप्त बच्चो का परीक्षा यहाँ पर लिया जा रहा है जिसमे CST के सोनू कुमार प्रश्न पत्र वितरण करते हुए

सभी छात्र परीक्षा में प्रश्न को हल करने की कोशिस में
और यहाँ पर सख्त तरीके से परीक्षा लिया जा रहा है जिसमे निदेशक खुद निरक्षण कर रहे है


प्रशिक्षण प्राप्त प्रतिभागियों को प्रमाण देते हरिनारायण एवं राजिक राज
यहाँ पर छात्र छात्राए का उत्साह प्रमाण पत्र पाने के करम में देखे जा सकते है

सभी छात्र छात्राए प्रमाण पत्रो के साथ और उनके साथ निदेशक राजिक राज








No comments:
Post a Comment